Auraiya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक परीक्षा (Exam) में एक छोटी से गलती पर टीचर (Teacher) ने 10वीं के छात्र को बेरहमी से पीट डाला। पिटाई के बाद छात्र की हालत ऐसी हो गई कि उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
जहां 19 दिन मौत से लड़ते-लड़ते आखिर में वह जिंदगी की जंग हार गया। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं छात्र के परिवार वालों ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं।
10वीं में पढ़ता था निखिल, की थी बस एक गलती
घटना औरैया जिले की है। यहां अछल्दा थाना क्षेत्र बसोली गांव में रहने वाले राजू का बेटा निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता ने बताया कि उसके सामाजिक विज्ञान के टीचर अश्वनी सिंह ने 7 सितंबर को एक परीक्षा में गलती करने के बाद बुरी तरह से पीटा था। निखिल ने बताया था कि टीचर ने उसे लात-घूंसों से मारा। वह कॉलेज में ही बेहोश हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ गई।
24 सितंबर को पिता ने टीचर पर कराया मुकदमा
हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच 24 सितंबर को निखिल के पिता राजू ने शिक्षक के खिलाफ अछल्दा थाने में बच्चे के इलाज में सहयोग नहीं करने और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपी की तलाश में लगीं हैं 3 टीमेंः एसपी
वहीं रविवार को इलाज के दौरान निखिल की मौत हो गई। निखिल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। औरैया की पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि हमने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पैनल और वीडियोग्राफी के लिए इटावा सीएमओ से बात की है। पत्राचार भी किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
7 mins agoखुद ड्रग्स छिपाया, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में पुलिसकर्मी
11 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
13 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines