Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में एक अजीबोगरीब, लेकिन मानवता से भरा मामला सामने आया है। यहां काफी देर तक चले पुलिस एनकाउंटर (Police Encounter) के बाद एक खनन माफिया (Mining mafia) को पकड़ा गया है। एनकाउंटर में इस माफिया को दो गोली लगीं। गोली लगने से माफिया के शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया। उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चार सिपाहियों ने ब्लड डोनेट (Blood donate) करके माफिया की जान बचाई है। पुलिस के इस कदम की चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस और माफिया की हुई थी मुठभेड़
मामला आगरा जिले की मध्य प्रदेश सीमा से लगे थाना इरादतनगर क्षेत्र का है। सूचना के बाद मंगलवार को पुलिस ने चंबल से अवैध खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई की। मौके पर पुलिस ने देखा कि करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों से खनन हो रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता हुआ देख खनन माफिया ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक दोनों ओर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पूरा इलाका गोलियों की आवाज से दहल गया।
अभी पढ़ें – दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत
माफिया आकाश गुर्जर को लगी गोली
इस कार्रवाई में खनन करके भाग रहे एक ट्रैक्टर चालक को दो गोलियां लगीं। वह सीधे ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। आगरा के खेरागढ़ सर्किल ऑफिसर महेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए खनन माफिया की पहचान आकाश गुर्जर निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वह चंबल नदी से खनन करके भाग रहा था। उसे दो गोलियां लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: MBBS की 17 छात्राओं को चूहों ने काटा, शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन
गोली लगने पर बह गया ज्यादा खून
वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक दो गोली लगने से घायल हुए खनन माफिया आकाश की तबीयत बिगड़ रही है। शरीर से अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने चिंता जताई। इस पर आगरा पुलिस के चार सिपाहियों ने खून देकर उसकी जान बचाई है। आगरा समेत पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में इस बात की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का मानवता भरा चेहरा सामने आया है। बता दें कि चंबल नदी से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों के सीमावर्ती इलाके से भारी मात्रा में खनन होता है।
सैंया टोल से 35 सेकेंड में भागे थे 13 ट्रैक्टर
बता दें कि सितंबर की शुरुआत में आगरा जिले के ही सैंया टोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा गया था कि अवैध खनन करके भाग से करीब 13 ट्रैक्टरों ने टोल का बैरियर तोड़ दिया था। महज 35 सेकेंड में तेज रफ्तार से 13 ट्रैक्टर निकले थे। टोल के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हुई थी। इसके बाद टोल मैनेजर ने सैंया थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
19 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
38 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
44 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
50 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines