Upen Yadav: राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का धरना जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की उपेन यादव के नेतृत्व में सीएमओ में अधिकारियों से मुलाकात हुई। वार्ता में इस बात पर सहमति बनी की सरकार द्वारा जल्द ही नई भर्तियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने उपेन यादव को आश्वासन भी दिया है।
जल्द की जाएगी नई भर्तियों की घोषणा
उपेन के धरने को लेकर बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी दिखी। बता दें कि उपेन यादव ने 10 फरवरी से अन्न त्याग रखा है। उपेन यादव की मांग है कि सीएम नई भर्तियों की घोषणा करें। इससे पहले भी उपेन यादव कांग्रेस सरकार के खिलाफ अजमेर और जयपुर में धरना दे चुके हैं।
और पढ़िए –Upen Yadav बोले- जरूरत पड़ी तो बेरोजगारों के लिए देह भी त्याग दूंगा
नई भर्तियों की घोषणा तक जारी रहेगा अन्न त्याग
उपेन यादव ने अजमेर के सिविल लाइन थाना इंचार्ज दलवीर फौजदार को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरपीएससी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था। उपेन ने कहा कि नई भर्तियों की घोषणा और सिविल लाइन थानेदार के निलंबित होने तक अन्न त्याग जारी रहेगा।
खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती निकाले सरकार
उपेन यादव ने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को लेकर जो एसटीएफ बनाने की घोषणा की है वो एसओजी की निगरानी में काम करेगी। ऐसे में पेपर लीक के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। तभी नकल माफिया पर अंकुश लग पाएगा।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
25 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
43 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines