Upen Yadav: बेरोजगार युवाओं का शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन आज, उपेन यादव ने 6 दिन से छोड़ रखा है अन्न

Upen yadav Left Food

Upen Yadav: बजट में बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज करने से नाराज उपेन यादव ने 10 फरवरी से अन्न त्याग रखा है। इसको लेकर उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वे 15 फरवरी से जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

युवाओं से ट्वीट कर किया आह्वान

बता दें कि उपेन यादव ने 10 फरवरी से अन्न त्याग रखा है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए बताया कि 6 दिन से मैंने अन्न त्याग रखा है, लगातार मेरे स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है इसके कारण मेरी तबीयत खराब है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी बेरोजगार युवा भी सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर पहुंचकर युवा बेरोजगारों की आवाज का बुलंद करने का कार्य करें।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए बजट में बेरोजगारों के लिए नई भर्ती की घोषणा नहीं होने से बेरोजगार लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बेरोजगार युवा राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार सुबह उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से भी मुलाकात की। वरिष्ठ अनुदेशकों के मंडल आवंटन की लिस्ट और काॅउंसलिंग आदेश पर मंत्री के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण आदेश जारी नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती निकाले सरकार

उपेन यादव ने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को लेकर जो एसटीएफ बनाने की घोषणा की है वो एसओजी की निगरानी में काम करेगी। ऐसे में पेपर लीक के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। तभी नकल माफिया पर अंकुश लग पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ