Upen Yadav: उपेन यादव की सीएमओ में अधिकारियों के साथ बैठक, नई भर्तियों की घोषणा को लेकर जल्द बड़ा ऐलान!

Upen Yadav News

Upen Yadav: राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का धरना जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की उपेन यादव के नेतृत्व में सीएमओ में अधिकारियों से मुलाकात हुई। वार्ता में इस बात पर सहमति बनी की सरकार द्वारा जल्द ही नई भर्तियों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने उपेन यादव को आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन

जल्द की जाएगी नई भर्तियों की घोषणा

उपेन के धरने को लेकर बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के बीच काफी गहमागहमी दिखी। बता दें कि उपेन यादव ने 10 फरवरी से अन्न त्याग रखा है। उपेन यादव की मांग है कि सीएम नई भर्तियों की घोषणा करें। इससे पहले भी उपेन यादव कांग्रेस सरकार के खिलाफ अजमेर और जयपुर में धरना दे चुके हैं।

विज्ञापन

नई भर्तियों की घोषणा तक जारी रहेगा अन्न त्याग

विज्ञापन

उपेन यादव ने अजमेर के सिविल लाइन थाना इंचार्ज दलवीर फौजदार को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरपीएससी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया था। उपेन ने कहा कि नई भर्तियों की घोषणा और सिविल लाइन थानेदार के निलंबित होने तक अन्न त्याग जारी रहेगा।

विज्ञापन

खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती निकाले सरकार

उपेन यादव ने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक को लेकर जो एसटीएफ बनाने की घोषणा की है वो एसओजी की निगरानी में काम करेगी। ऐसे में पेपर लीक के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। तभी नकल माफिया पर अंकुश लग पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ