Noida Crime News: नोएडा के होशियारपुर गांव में शुक्रवार को कुछ युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद गांव के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने एक नामजद और अन्य बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही हैं। होशियारपुर गांव के निवासी कपिल यादव ने बताया कि वे रात को परिवार और अन्य सदस्यों के साथ सोए हुए थे। तभी सुबह 4 बजे करीब फायरिंग की आवाज आने लगी।
इसके बाद जब उसके परिजन डर से बाहर निकले तो देखा कि सोरखा गांव निवासी राहुल यादव अपने साथियों के साथ फायरिंग कर रहा है। जब शिकायतकर्ता आरोपियों का वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने उनके घर पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः ‘पकड़ाई गंदी किताब, बोले- जोर-जोर से पढ़ो’, मेडिकल कॉलेज में ये कैसी रैगिंग?
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद राहुल और उसके साथी वीडियो बनाने पर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पीड़ित और उसका परिवार फिलहाल आतंक में है। दावा है कि घटनास्थल पर फायरिंग के बाद कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल शिकायतकर्ता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने फिलहाल फायरिंग के कारण तलाश रही है। वहीं कुछ लोग शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच विवाद होने की बात भी कह रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझ पर थूका…अश्लील इशारे-कमेंट किए’, नवनीत राणा ने सुनाई हमले की आपबीती
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines