Young Man Lost His Life Bomb Blast: दिवाली को पावन पर्व पर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल गाजियाबाद में शरारती तत्वों की शरारत की वजह से एक शख्स की जान चली गई। झंडापुर इलाके में एक शख्स ने पीड़ित के पीछे लोहे की रोड में बारूद भरकर विस्फोट कर दिया। विस्फोट इतना तेज था,कि जिससे युवक की पैरों की नसें फट गई और बहुत ज्यादा खून बहने लगा। आनन फानन में पीड़ित को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है।
बम विस्फोट का शिकार हुआ युवक
जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के झंडापुर इलाके का है। मृतक की उम्र 25 साल है। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।साहिबाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने एक कच्चे ‘नाल’ की जैसी लोहे में बारुद भरकर पीड़ित के पीछे से धमाका कर दिया। इससे पीड़ित के पैरों की नसें फट गईं और काफी खून बह गया। उसे एमएमजी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।
वीडियो के मुताबिक
वायरल वीडियो में एक छोटी गली में कुछ लोग आते जाते दिखते है। उसी दौरान आरोपी अचानक मुड़कर पीड़ित के पीछे नाल से धमाका कर देता है। विस्फोट होने से पीड़ित तुरंत जमीन पर गिर जाता है। आरोपी ने नाल में बारुद भरकर धमाका किया था। आपको बता दें कि ‘नाल’ एक कच्ची खोखली लोहे की छड़ होती है जिसमें लोग एक सिरे पर बारूद भरते हैं और बारूद को विस्फोट करने के लिए छड़ को जमीन पर मारते हैं। लोहे की रॉड के एक छोर पर एक हैंडल का उपयोग करते हैं और दूसरे छोर पर भरे हुए बारूद में विस्फोट करने के लिए इसे पीछे से जोर से नाल में धक्का देते है।
यह भी पढ़े: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, कांग्रेस का विकास मॉडल एक लापता मॉडल, दिग्विजय और कमलनाथ की दोस्ती पर भी कसा तंज
यह भी पढ़े: दीया जलाओ पटाखे नहीं, इस अभियान से दूर होगा दिल्ली का प्रदूषण, पर्यावरण मंत्री ने की शुरुआत
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिजनों की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines