Yogi On Pakistan: पाकिस्तान को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- अखंड भारत बनकर रहेगा

yogi adityanath, bjp, lucknow, up, uttar pradesh, pakistan

Yogi Adityanath

Yogi On Pakistan: पाकिस्तान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि आध्यात्मिक जगत में पाकिस्तान की कोई वास्तविकता नहीं है। जिसकी वास्तविकता नहीं है, वो इतने दिन चल भी गया, ये बड़ी बात है।

विज्ञापन

निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान धऱती पर बोझ ही बना रहेगा, जितनी जल्दी वह खुद को भारत के अंदर समाहित कर ले, वो इसके लिए बढ़िया होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखंड भारत का सपना जरूर पूरा होगा, अखंड भारत बनकर रहेगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625757957886705664

विज्ञापन

धारेंद्र शास्त्री ने भी दिया था अखंड भारत पर बयान

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी अखंड भारत को लेकर बयान दिया था। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी खुद की भी इच्छा अखंड भारत निर्माण की है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625744515217911808

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे पकिस्तान को वापस भारत में लाएंगे। उन्होंने कहा था कि पकिस्तान भारत का ही हिस्सा है जो हमारे देश से अलग कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ