हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP के हर जिले में नियुक्त होगा 'उद्यमी मित्र', इंवेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों से CM योगी ने किया था वादा

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -फाइल फोटो

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में निवेश की राह को आसान करने और निवेशकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी में निवेश की सुविधा के लिए उद्यमी मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने उम्मीदवारों को 50 अंकों का वेटेज देने का फैसला किया है।

इन उद्यमी मित्रों की नियुक्ति उनकी शिक्षा योग्यता, कार्य अनुभव, साक्षात्कार और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर की जाएगी। इसमें उन्हें उनकी श्रेणियों के आधार पर 50 अंकों का वेटेज मिलेगा।

सरकार ने जारी की वेटेज व्यवस्था

लखनऊ (Lucknow) में एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस वेटेज को चार श्रेणियों में बांटा गया है। ये श्रेणियां ए, बी, सी और डी हैं। एमबीए की डिग्री धारकों को ए श्रेणी में रखा गया है। इसमें 60 प्रतिशत अंक वाले उम्मीदवार को 10 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। जबकि 70 से 75 फीसदी अंकों के लिए 15 से 17.50 अंक और 80 फीसदी अंक वालों को 20 अंकों का वेटेज मिलेगा।

इस श्रेणी के उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेटेज

इसी तरह बी श्रेणी में 5 अंकों का वेटेज अन्य मानदंडों के आधार पर दिया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित संस्थान IIT, IIM या MBA से मास्टर डिग्री वालों के लिए 3 अंक शामिल हैं। जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय और NIT से MBA वालों को भी वेटेज दिया जाएगा। इसमें 1 से 30 तक की रैंकिंग के लिए 3 अंक, 31 से 50 के बीच रैंकिंग के लिए 2 अंक और 51 से ऊपर की रैंकिंग के लिए 1 अंक मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः इंवेस्टर्स समिट में नोएडा ने मारी बाजी, सर्वाधिक निवेश प्रस्तावों के साथ बना उद्योगपतियों की पहली पसंद

25 का इंटरव्यू और 10 नंबर का होगा कंप्यूटर टेस्ट

इसके साथ ही राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से पुरस्कार प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 2 अंक का भारांक दिया जाएगा। सी श्रेणी में कार्य अनुभव के लिए कुल 20 अंक का वेटेज मिलेगा, जिसमें 1 साल से ज्यादा के अनुभव के लिए 10 अंक शामिल हैं। इसी तरह सरकार की ओर से वेटेज व्यवस्था लागू की गई है। बताया गया है कि इंटरव्यू 25 अंकों का होगा। जबकि कंप्यूटर टेस्ट 10 अंकों का होगा।

संख्या से तीन गुना ज्यादा बुलाए जाएंगे उम्मीदवार

डी श्रेणी में देश की शीर्ष कंपनी फॉर्च्यून ग्लोबल, इकोनॉमिक्स टाइम्स, फोर्ब्स ग्लोबल, एशिया बेस्ट या किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत उम्मीदवार को 5 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी दक्षताओं को पूरा करेंगे, उन्हें बुलाया जाएगा। साथ ही कहा गया कि रिक्तियों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें