UP Minister Sonam Kinnar Resign : यूपी की योगी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार और संगठन के बीच खींचतान जारी है। इस बीच लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए यूपी की राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।
इस्तीफा देने के बाद क्या बोलीं सोनम किन्नर
राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोनम किन्नर ने कहा कि वह अब सरकार में नहीं, संगठन में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए कोई आगे नहीं आ रहा है, इसलिए वह इस हार की जिम्मेदारी ले रही हैं। इस दौरान सोनम किन्नर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान को दोहराते हुए कहा कि सरकार से बड़ा संगठन है।
यह भी पढ़ें : CM योगी के खिलाफ केशव मौर्य की पिच कमजोर क्यों? देने होंगे कई सवालों के जवाब
सोनम किन्नर ने नौकरशाही पर बोला हमला
सोनम किन्नर ने यूपी की नौकरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि पद पर रहने का क्या फायदा है। अधिकारी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं, जिससे सरकार का बेड़ा गर्क हो गया। इसे लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की थी, लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। सोनम किन्नर ने कहा कि ये कोई राजा नहीं है। इन्हीं की वजह से लोकसभा चुनाव हारे हैं। बुलडोजर गरीब के घर चला, जिसका उन्होंने विरोध किया था।
यह भी पढ़ें : यूपी के 5 बड़े नेता, जिन्होंने CM योगी के खिलाफ खोला मोर्चा, नेतृत्व को सीधे ठहराया जिम्मेदार
सोनम किन्नर कौन हैं?
सोनम किन्नर का असली नाम किन्नर सोनम चिश्ती है, जो अजमेर से संबंध रखती हैं। वह वर्तमान में सुल्तानपुर में स्थित किन्नर आश्रम की पीठाधीश्वर हैं। वह समाज में किन्नरों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी में थीं। योगी सरकार में उन्हें उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
11 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines