---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Greater Noida News: ये कैसी हरकत, ग्रेटर नोएडा में युवक ने एक महीने में 309 बार डाॅयल 112 पर की काॅल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप कहेंगे या तो युवक पागल है या फिर वह जानूबझ कर ऐसा कर रहा है। एक युवक ने एक महीने में 309 बार पुलिस की इमरजेंसी सेवा डाॅयल 112 पर काॅल की। हैरानी की बात यह है कि इतनी ज्यादा बार काॅल करने के बाद एक भी बार युवक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मुख्यालय के आदेश पर कार्रवाई
युवक की इस हरकत के बाद लखनऊ स्थित मुख्यालय ने इसका संज्ञान लिया। दादरी कोतवाली पुलिस ने युवक सलमान के खिलाफ शांति भंग की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि युवक मानसिक तनाव में है। इस वजह से ऐसा कर रहा है। उसकी इस हरकत से इमरजेंसी सेवा बाधित होती है। आरोपी की पहचान बसंतपुर बांगर गांव के रहने वाले सलमान के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

टोल प्लाजा पर जाकर करता था काॅल
जांच में पता चला है कि युवक घर में रहने के दौरान काॅल नहीं करता था। डाॅयल 112 पर काॅल करने के लिए वह लुहारली टोल प्लाजा के पास जाता था। उसके बाद इमरजेंसी नंबर पर काॅल करता था। काॅल करने के बाद वह कोई शिकायत नहीं दर्ज कराता था। हर बार काॅल कनेक्ट होने के बाद पुलिसकर्मी उससे शिकायत पूछते थे लेकिन वह खामोश रहता था।

नवंबर में की 309 काॅल
आरोपी ने पिछले साल नवंबर के महीने में 309 बार डाॅयल 112 पर काॅल की। अब इस मामले में मुख्यालय का पत्र मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है। जिस नंबर से काॅल की जाती थी वह विजय गुप्ता के नाम पर है। उस नंबर पर काॅल करने पर वह भी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को राहत, गाजियाबाद में उतरेगा शाहबेरी का रैंप

First published on: Aug 04, 2025 01:47 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More

praveen vikram

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola