News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Yogi Government Decision On Post Mortem Process : उत्तर प्रदेश में अब परिजनों को शवों के पोस्टमार्टम के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसे लेकर यूपी की योगी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार के इस फैसले के तहत सिर्फ 4 घंटे के अंदर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि क्या हैं नए नियम?
पोस्टमार्टम को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एक नया आदेश जारी किया है। अब परिजनों को सिर्फ 4 घंटे में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिल जाएगी, देरी होने पर जवाबदेही भी तय होगी। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में परिजनों की पीड़ा कम करने के लिए अहम कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें : Ghaziabad: गर्भवती महिला ने पति पर लगाया 3 तलाक देने और मारपीट करने का आरोप, 6 पर FIR दर्ज
यूपी सरकार ने कहा कि सूबे के सभी जिलों के पोस्टमार्टम हाउस में नई व्यवस्था लागू होगी। अगर किसी पोस्टमार्टम हाउस में देरी हुई तो एक्शन भी लिया जाएगा। समयबद्ध और संवेदनशील व्यवस्था देने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : UP: नोएडा सेक्टर 2 में एक निजी फर्म में लगी आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद
सूबे के जिन जनपदों में पोस्टमार्टम हाउस ज्यादा हैं, वहां सीएमओ की ओर से दो या उससे अधिक डॉक्टरों की टीमें बनाकर इस कार्य को संपन्न कराए जाएंगे, ताकि परिजनों को शवों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।