News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर गर्भवती होने के बावजूद मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार पर भी अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले दिल्ली के रहने वाले शाकिर के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक, शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति शाकिर अपनी किसी महिला मित्र को घर पर ले आया था। जिसको लेकर काफी कहासुनी हुई थी। उसने इस बात को अपने परिजनों को बता दिया था। इसके बाद उसके परिजनों ने उसके ससुराल जाकर ससुराल वालों से बात की। इस दौरान उसके पति ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी। पति द्वारा माफी मांगने और आगे ऐसी हरकत न करने की बात पर मामला सुलझ गया था और वह ससुराल में रहने लगी थी।
महिला ने पुलिस से बताया कि कुछ समय बाद उसके ससुराल आने वाले एक रिश्तेदार ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उस रिश्तेदार की हरकतें बढ़ने लगी,तो उसने इसका विरोध किया। महिला ने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गर्भवती होने के बावजूद घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों में फिर से समझौता हो गया और वह अपनी ससुराल से चली गई। महिला के अनुसार, इसके बाद आए दिन उसके साथ मारपीट होने लगी और पति ने तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- UP: नोएडा सेक्टर 2 में एक निजी फर्म में लगी आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।