Yogi Cabinet Expansion (अशोक कुमार तिवारी, लखनऊ) : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि सहयोगी दलों को भी संतुष्ट करना चाहती है। हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एनडीए में शामिल होने के बाद चर्चा चल रही है कि योगी मंत्रिमंडल विस्तार में लोकदल को भी शामिल किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि योगी मंत्रिमंडल में आरएलडी को एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। सूत्रों का दावा है कि एनडीए में शामिल होने से पहले जयंत चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने योगी कैबिनेट में आरएलडी के दो मंत्रियों को शामिल करने की मांग रखी थी।
यह भी पढ़ें :जयंत चौधरी ने क्यों लिया NDA में जाने का फैसला? RLD विधायकों की नाराजगी पर रखी बात
एक जाट और मुस्लिम को बनाया जा सकता है मंत्री
जानकारी के मुताबिक, जयंत चौधरी योगी मंत्रिमंडल में एक जाट और एक मुस्लिम को मंत्री बनवाना चाहते हैं, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम समीकरण दुरुस्त किया जा सके। यह भी बताया जा रहा है कि आरएलडी के विधायक राजपाल सिंह बालियान लोकदल विधायक दल के नेता भी हैं। उनके नाम पर चर्चा चल रही है। काफी लंबे समय से मंत्री बनने का सपना देख रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। राजभर मंत्री बनने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के चक्कर लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Exclusive: ‘मैं पीछे से कुछ नहीं करता…सामने से करता हूं’, Jayant Chaudhary का विपक्ष पर जोरदार हमला
सपा से बीजेपी में आए दारा सिंह चौहान को मिल सकती है जगह
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दारा सिंह चौहान को सपा छोड़ने का इनाम दिया। दारा सिंह चौहान एमएलसी बनाए गए हैं। उन्हें भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही पिछड़े वर्ग के बीजेपी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। यह भी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है, इसलिए उन्हें मंत्री पद से हटाया जाएगा।
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
22 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
18 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
20 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
20 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
23 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines