उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी. इनमें जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने, अग्निवीरों को चार सरकारी विभागों में भर्ती के दौरान आरक्षण देने, होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और 1,725 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जैसे अहम फैसले शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर खोलने, धान खरीद और युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगी.
अग्निवीरों को चार विभागों में नौकरी का अवसर
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक, अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग में सिपाही पदों पर भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. इसके लिए संबंधित नियमावली में संशोधन किया गया है. अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी, जिससे वे 28 वर्ष की उम्र तक भर्ती के लिए पात्र हो सकेंगे. उन्हें लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट देने का भी प्रावधान किया गया है, जबकि मेडिकल जांच कराना अनिवार्य होगा.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर
कैबिनेट ने होली और दिवाली पर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दी है. इसके लिए 2,142 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. सरकार का कहना है कि योजना के तहत लाभार्थियों तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.
धान खरीद का लक्ष्य 65 लाख टन
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 15 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक होगी. इस साल 65 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले साल 62 लाख टन की खरीद हुई थी. मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 10 रुपये अधिक है.
1725 इलेक्ट्रिक बसें और नया बस टर्मिनल
नगरीय परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 18 नगर निगम क्षेत्रों में 1,725 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया गया है. लखनऊ के वृंदावन विहार योजना क्षेत्र में 265 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल भी बनाया जाएगा. इसके अलावा सरकार ने उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को मंजूरी दी है. इसके तहत सभी 75 जिलों में AI सेंटक स्थापित किए जाएंगे और वहां AI फेलो तैनात होंगे. मिशन के संचालन के लिए तीन समितियां गठित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines