Yogi Adityanath On Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मन भावुक है, भाव विभोर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर जिह्वा राम राम जप रही है। रोम रोम में राम बसे हैं. पूरा देश राममय है। ऐसा लग रहा है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं सुनाई देगी।
‘मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हर राम भक्त के हृदय में प्रसन्नता है, गर्व है और संतोष के भाव है। आखिरकार भारत को इसी दिन की तो प्रतीक्षा थी। भाव विभोर कर देने वाले इस दिन की प्रतीक्षा में लगभग 500 शताब्दी व्यतीत हो गई। दर्जनों पीढ़ियां अधूरी कामना लिए इस धरा धाम से साकेत धाम में लीन हो गईं, लेकिन प्रतीक्षा और संघर्ष का क्रम सतत जारी रहा। उन्होंने कहा कि आत्मा इस बात से प्रफुल्लित है कि राम मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार और अभिनंदन।
‘मिलिहहिं राम सगुन सुभ होई’
यूपी के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 में आगमन के साथ ही भारतीय जनमानस कह उठा था- मोरे जियं भरोस दृढ़ सोई। मिलिहहिं राम सगुन सुभ होई।। उन्होंने रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज की भी तारीफ की और कहा कि हमने रामलला की जैसी कल्पना की थी, वैसी ही मूर्ति बनाई गई है।
‘सदियों तक अभिशप्त रही अयोध्या’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस अयोध्या नगरी को ‘अवनि की अमरावती’ और ‘धरती का बैकुंठ’ कहा गया, वह सदियों तक अभिशप्त थी, उपेक्षित रही, सुनियोजित तिरस्कार झेलती रही… लेकिन आज अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव उतर आया है। दिख रहा है कि यह धर्म नगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है। पूरा विश्व दिव्य और भव्य अयोध्या का साक्षात्कार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक अयोध्या, आयुष्मान अयोध्या, स्वच्छ अयोध्या, सक्षम अयोध्या, सुरम्य अयोध्या, सुगम्य अयोध्या, दिव्य अयोध्या और भव्य अयोध्या के रूप में पुनरुद्धार के लिए हजारों करोड़ों रुपये वर्तमान में यहां पर भौतिक विकास के लिए लग रहे हैं।
‘अयोध्या की परिक्रमा में अब कोई बाधा नहीं पाएगा’
यूपी सीएम ने कहा कि प्रभु राम की कृपा से अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा। अभी तो यहां दीपोत्सव और रामोत्सव और राम नाम संकीर्तन से यहां की गलियां गूंजायमान होगी।
यह भी पढ़ें:
Ram Lalla Idol: भव्य रामलला की मूर्ति में जड़े हैं हीरे, सोने का है धनुष और बाण
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
11 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines