---विज्ञापन---

योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार आज, 6 नए MLA लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानें चुनाव से पहले क्या है BJP की रणनीति?

yogi adityanath cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार करके बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। आइए कैबिनेट विस्तार के पीछे की बीजेपी की रणनीति के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। आज योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल होंगे, जिन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे लखनऊ में जनभवन में शपथ दिलाई जाएगी। योगी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले नए चेहरों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, पूजा पाल, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। बीती शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करके उन्हें नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी थी।

यूपी में बनेंगे 2 बड़े नॉर्थ-साउथ हाईवे कॉरिडोर, नेपाल सीमा से वाराणसी-प्रयागराज तक बढ़ेगी शानदार कनेक्टिविटी! इन 12 जिलों की चमकेगी किस्मत

---विज्ञापन---

योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरा कार्यकाल जारी है। बतौर मुख्यमंत्री 25 मार्च 2022 को योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण की थी। उस समय मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्रियों समेत 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। नए मंत्रियों में 18 को कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा मिला। 14 को स्वतंत्र राज्य मंत्री बनाया गया था। वहीं 20 को राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले 5 मार्च 2024 को योगी कैबिनेट का पहला विस्तार किया गया।

पहले विस्तार में 4 नए मंत्री बनाए गए थे

योगी कैबिनेट के पहले विस्तार में 5 मार्च 2024 को 4 विधायकों को बतौर कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, रालोद के अनिल कुमार, भाजपा के सुनील कुमार शर्मा और दारा सिंह चौहान मंत्री बने। इस विस्तार के बाद योगी केबिनेट में 56 सदस्य हो गए। लेकिन जितिन प्रसद और अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सांसद बनने के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद मंत्रियों की संख्या घटकर 56 से 54 रह गई। अब यही 6 खाली पड़े पद भरे जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

महिलाओं को साधने पर किया फोकस

योगी कैबिनेट में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। 6 पद खाली थे, जिन्हें आज भरा जाएगा। विधानसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल करके सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया है। साथ ही कैबिनेट विस्तार में 33 फीसदी महिला आरक्षण को भी फॉलो किया है। क्योंकि आज जो 6 खाली पद भरे जा रहे हैं, उनमें से 2 पद महिलाओं को दिए जा रहे हैं। वहीं 2 नए चेहरों के जरिए बीजेपी ने विपक्ष के PDA का जवाब देने का प्रयास भी किया है। क्योंकि आज मनोज पांडये और पूजा पाल मंत्री बनेंगे। यह दोनों नेता अखिलेश यादव को छोड़कर बीजेपी में आए थे।

UP को मिली नई Amrit Bharat Express की सौगात, दिल्ली से यूपी के इस शहर के बीच दौड़ेगी ट्रेन; जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

---विज्ञापन---

बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कैबिनेट विस्तार करके बीजेपी एक तीर से कई निशाने साध रही है। जैसे भूपेंद्र चौधरी MLC हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ पंचायती राज विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कृष्णा पासवान फतेहपुर से 3 बार के विधायक हैं। सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक हैं। अनूप प्रधान वाल्मीकि के सांसद बनने के बाद योगी की टीम में कोई वाल्मीकि चेहरा नहीं था तो इस चेहरे को भी शामिल करना जरूरी था।

मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से MLA हैं और अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पूजा पाल कौशांबी की चायल सीट से विधायक हैं, जबकि हंसराज विश्वकर्मा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं और MLC हैं तो इन विधायकों के अनुभव का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने एक तीर से कई क्षेत्रों और उनके वोट बैंक को साधने का काम किया है।

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2026 06:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola