---विज्ञापन---

UP को मिली नई Amrit Bharat Express की सौगात, दिल्ली से यूपी के इस शहर के बीच दौड़ेगी ट्रेन; जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

Delhi To Gorakhpur Amrit Bharat Express: उत्तर प्रदेश के लोगों को रेलवे की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने वाला है, जिसका नाम है अमृत भारत एक्सप्रेस. दरअसल, दिल्ली से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन जल्द शुरू होने जा रही है, जो इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और बेहतर यात्रा का अनुभव देगी. आइए जानते हैं कि यह ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी.

---विज्ञापन---

UP New Amrit Bharat Express: भारत में रेलवे अब सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि तेज, आरामदायक और किफायती यात्रा का बड़ा विकल्प बनता जा रहा है. पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने कई आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत की है, जिससे यात्रियों का सफर आसान हुआ है. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है, दरअसल, रेलवे ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव चाहते हैं. माना जा रहा है कि इस नई ट्रेन से यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक, आसान और सस्ती हो जाएगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन के रूट, टाइमिंग के बारे में.

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: यूपी के इन जिलों में कल आंधी-बारिश की चेतावनी, फिर भीषण गर्मी और लू की होगी वापसी

---विज्ञापन---

कम किराए में मिलेगा बेहतर सफर

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस को ऐसे यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन में सफर करना चाहते हैं. यह ट्रेन वंदे भारत जैसी सुविधाओं का अनुभव देने की कोशिश करती है, लेकिन इसका किराया आम लोगों की पहुंच में रखा गया है, यानी हर कोई आराम से इसमें सफर कर सके. हाल ही में रेलवे मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए भी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की थी, जिन्हें यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब दिल्ली-गोरखपुर रूट, जो की सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले रूटों में से एक है, वहां इस ट्रेन के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

दिल्ली से गोरखपुर के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के अनुसार, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14046/14045 के रूप में चलाई जाएगी. यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के बीच कुल 11 स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वाल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इस रूट से यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है.

---विज्ञापन---

नई अमृत भारत ट्रेन का टाइम- टेबल क्या रहेगा?

  • रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी, जिससे दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
  • यह ट्रेन हर मंगलवार को दिल्ली और गोरखपुर दोनों स्टेशनों से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी, जिससे लंबी दूरी का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा.
  • वापसी में ट्रेन नंबर 14045 गोरखपुर जंक्शन से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
  • रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों का समय बचेगा, भीड़ कम होगी और कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: Jewar Airport vs IGI: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेस्ट;

First published on: May 08, 2026 07:56 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola