Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वाराणसी के जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार को सीएम योगी ने जिले का दौरा किया। दौरा सामान्य था, लेकिन काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस दौरे के साथ ही योगी आदित्यनाथ राज्य के पहले ऐसे सीएम बन गए हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहते हुए वाराणसी की 100 यात्राएं पूरी की हैं।
अभी पढ़ें – मिशन राजस्थान: बीजेपी निकालेगी जनाक्रोश यात्रा, पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी भी बनाई
89 काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि योगी 89 बार काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी हैं। जिला प्राशसन के अधिकारियों ने बताया कि योगी के काशी दौरे वर्ष 2017 में सीएम बनने के बाद शुरू हुए। 67 महीने के कार्यकाल में (दूसरा कार्यकाल भी शामिल) योगी आदित्यनाथ 100 बार वाराणसी का दौरा कर चुके हैं। उनका मंगलवार का दौरा 100वां था।
दौरों से विकास कार्यों में आई तेजी
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के लगातार दौरों के कारण विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया गया है। पूर्व की सरकारों में विकास कार्य शुरू हो जाते थे, लेकिन समय पर पूरे नहीं होते थे। अब समय का विशेष ख्याल रखा गया। वाराणसी में तब और अब में एक बड़ा बदलाव आया है। इस बदलाव में सीएम योगी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीएम ने 2019 और 2021 में 23 बार शहर का दौरा किया।
अभी पढ़ें – आज हिमाचल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
मथुरा, काशी और अयोध्या पर सबसे ज्यादा दौरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी के काशी, मथुरा और अयोध्या में काफी दौरे हुए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से कई बार इस बारे में कहा गया है कि काशी, मथुरा और अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। काफी बाबा विश्वनाथ के लिए विश्व प्रसिद्ध है, साथ पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इसके अलावा अयोध्या रामजन्म भूमि के लिए जानी जाती है। यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं मथुरा श्रीकृष्ण की जन्म स्थली है। लिहाजा तीनों स्थानों पर सीएम योगी के काफी दौरे हुए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
9 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines