YEIDA नोएडा में दे रहा 7 लाख में प्लॉट! किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ और क्या होनी चाहिए पात्रता?

YEIDA Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण उद्योगों में काम करने वाले कामगारों के लिए 7 से 7.5 लाख रुपये में आवासीय प्लॉट देने की योजना बना रहा है। पढ़ें इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।

YEIDA Plots Scheme

YEIDA Plots Scheme: यमुना प्राधिकरण ने इंडस्ट्रीज में काम करने वाले लोगों के लिए एक नई योजना लाने वाला है। जिसके तहत उन्हें सस्ते दरों पर आवासीय जमीन दी जाएगी। इस योजना के तहत श्रमिकों को सात से साढ़े सात लाख रुपये में प्लॉट मिलेगा, जिनको लॉटरी के जरिए आवंटित किया जाएगा। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक आय सीमा तय की जाएगी। यीडा की इस स्कीम का उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के घर बनाने के सपने को सच करना है। जानिए इस योजना के तहत कहां पर प्लॉट निकाले जाएंगे और किन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी?

क्या है यीडा की योजना?

यमुना प्राधिकरण हर तरह की स्कीम्स लेकर आता है। जिसमें सस्ते फ्लैट और प्लॉट्स निकाले जाते हैं। नोएडा एयरपोर्ट के बनने के साथ ही यहां पर विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जिसके लिए प्राधिकरण कई योजनाएं लेकर आ रहा है। नोएडा सेक्टर-18 में एक नई योजना लॉन्च करने वाला है, जिसके तहत 30 वर्गमीटर के प्लॉट निकाले जाएंगे। इस योजना में प्लॉट की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये रहेगी। हालांकि, अभी इस योजना का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना में आवेदन की कुछ शर्तें होंगी, जिसको पूरा करने वाले लोग की इसमें इसमें प्लॉट खरीद पाएंगे। यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए होगी, जिनकी सालाना कमाई ढाई लाख रुपये तक होगी। आवेदन के सभी के पास आय का प्रमाण पत्र होना जरूरी है, इसके बिना स्कीम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इन प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। इन प्लॉट्स को खरीदने वाले इस पर दो मंजिल का मकान बना सकेंगे।

सेक्टर 15C में निकलेगी योजना

नोएडा प्राधिकरण कई प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहा है। आने वाले समय में सेक्टर 15C में प्लॉट योजना लॉन्च की जा सकती है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-2026 में लॉन्च की जाएगी। आवासीय प्लॉट की कीमत शुरुआती कीमत 25,900 प्रति वर्ग मीटर होगी। इस योजना का आधिकारिक तौर पर ऐलान RERA में पंजीकरण होने के बाद किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ