हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

YEIDA की प्लॉट स्कीम के नियम क्या? किन लोगों का कैंसिल हो सकता है आवंटन

नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण ने एक नई स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत प्लॉट खरीदे जा सकते हैं। प्राधिकरण ने इससे जुड़ी पूरी जानकारी एक सर्कुलर जारी करके दी है। जानिए इसमें क्या नियम बनाए गए हैं।

विज्ञापन

नोएडा में अगर कोई एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहता है, तो उसके लिए एक नई स्कीम निकाली गई है। इस योजना में प्लॉट के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह सभी प्लॉट सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में दिए जा रहे हैं। आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुए हैं, जो 21 मई 2025 तक चलेंगे। प्राधिकरण ने स्कीम में कुछ प्लॉट्स को रिजर्व किया है, जिसमें विकलांग और किसानों को दिया जाएगा। अगर आप भी इस स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आज ही अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए, नहीं तो प्लॉट का आवंटन रद्द भी हो सकता है।

किन कारणों से कैंसिल हो सकता है आवंटन?

1- प्राधिकरण ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिनको आवेदक को पूरा करना होगा। अगर आवेदक इन पर खरा नहीं उतरता है, तो उसका आवंटन कैंसिल कर दिया जाएगा। धोखाधड़ी, गलत बयानी, गलत बयान या भौतिक तथ्यों को छिपाने की वजह से भी आवंटन कैंसिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: पैसे नहीं हैं… फिर भी मिलेगा प्लॉट! यीडा की योजना में मिल रहा इन बैंकों से लोन

विज्ञापन

2- पंजीकरण/आवंटन/पट्टे की शर्तों का उल्लंघन करने या तय की गई राशि जमा नहीं करने पर भी आवंटन कैंसिल किया जा सकता है। इसमें लगातार तीन किस्तों का भुगतान नहीं करने की स्थिति में आवंटन कैंसिल हो सकता है।

3- अगर निरस्तीकरण होता है, तो अब तक कि जमा की गई पूरी राशि जब्त कर ली जाएगी। यहां तक के अगर उस प्लॉट पर कुछ बना लिया हो, तब भी उस पर आवेदक मुआवजे का दावा नहीं कर सकता है। इसके साथ ही आवेदक पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर

यीडा की स्कीम से जुड़ा कोई अपडेट लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर कस्टमर केयर- 8700296403 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्राधिकरण की ईमेल आईडी- customercareyeida@gmail.com पर जा सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर- 0120-2395152, 0120-2395157 और 18003099991, 18001808296 से भी जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: YEIDA की प्लॉट योजना में कौन कर सकता है अप्लाई? पढ़ें सभी टर्म एंड कंडीशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola