YEIDA की प्लॉट योजना में कौन कर सकता है अप्लाई? पढ़ें सभी टर्म एंड कंडीशन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक बार फिर से नई स्कीम लॉन्च की है। यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 276 प्लॉट निकाले गए हैं। अगर आप भी एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

YEIDA Ki plot Scheme
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा एयरपोर्ट के पास एक नई स्कीम निकाली है। इस स्कीम के तहत एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदा जा सकता है। इसके लिए यीडा ने कई कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन भी रखा है। यह सभी प्लॉट्स सेक्टर-18, पॉकेट-9बी में निकाले गए हैं। रेरा पंजीकरण संख्या UPRERAPRJ103634/04/2025 है। प्लॉट आवंटित करने के लिए प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहित कर ली है। जानिए इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या शर्तें रखी गई हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस योजना के तहत आवेदक या सह-आवेदक की उम्र 18 साल होनी चाहिए। वहीं, अगर बाद में यह पाया जाता है कि आवेदन के समय आवेदक की उम्र 18 साल से कम है, तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, वह लोग आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जो भारतीय/अनिवासी भारतीय, जिन्हें न तो भारत सरकार द्वारा और न ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, किसी विशिष्ट नियम के तहत उत्तर प्रदेश में कोई अचल संपत्ति खरीदने पर प्रतिबंधित किया गया हो।

विज्ञापन

केवल एक प्लॉट के लिए आवेदन

पात्र लोग इस योजना के तहत किसी भी श्रेणी के केवल एक प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही किसी भी योजना में आवासीय भूखंड या फ्लैट होगा, वे इस योजना के तहत आवंटन पाने के लिए पात्र नहीं होंगे। गलत जानकारी देने पर उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही प्राधिकरण द्वारा कुल जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। किसी व्यक्ति ने एक से अधिक प्लॉट लिए हैं और उन्होंने पति/पत्नी को आवंटित अतिरिक्त प्लॉट को सरेंडर नहीं किया है, तो जानबूझकर तथ्य छिपाने के चलते पति या पत्नी दोनों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी।

इस स्कीम के तहत 21 अप्रैल से प्लॉट्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं, 21 मई 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो प्राधिकरण की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ