Special Trains: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी, जल्दी कर लें टिकट बुकिंग

Special Trains: महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने नई ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। जो लोग महाकुंभ 2025 में शामिल होना चाहते हैं वह रेलवे कि स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।

Kumbh Mela 2025 special train

Special Trains: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार के साथ साथ भारतीय रेलवे ने भी पूरी तैयारी कर ली है। IRCTC ने महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में महाकुंभ ग्राम टेंट सिटी की व्यवस्था की है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया है। जानिए रेलवे की यह स्पेशल ट्रेनें कहां से चलेंगी।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने कुंभ से पहले और बाद में 13,000 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। जिसमें 10,000 नियमित ट्रेनें और 3,000 विशेष ट्रेनें शामिल होंगी। इस दौरान लगभग 700 ट्रेनें लंबी दूरी की मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा 1800 ट्रेन कम दूरी (200-300 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली) वाली चलेंगी।

विज्ञापन

किन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन?

1- सहरसा-टुंडला मेला स्पेशल 18, 22 और 27 जनवरी को सहरसा से चलेगी, जबकि वापसी में यह 19, 23 और 28 जनवरी को टूंडला से चलेगी।
2- रक्सौल-टुंडला स्पेशल (05205/05206) रक्सौल से चलेगी। 18 जनवरी को, और 20 जनवरी को टूंडला से अपनी वापसी।
3- धनबाद-टुंडला स्पेशल (03695/03696)
4- मुजफ्फरपुर-झूसी स्पेशल (05267/05268)
5- जयनगर-झूसी स्पेशल (05285/05286)
6- दरभंगा-झूसी स्पेशल (05295/05296)

42 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

पूर्व रेलवे ने भी 42 जोड़ी ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जिससे 77500 से अधिक बर्थ की सुविधा श्रद्धालुओं को मिल पाएगी।
गाड़ी संख्या- 03409, मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03410, प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03021, हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03022, टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन


गाड़ी संख्या- 03023, हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03025, हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03026, टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03029, हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03030, टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03031 हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03032 भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या- 03033, हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या-03034 भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ