YEIDA Plot Scheme 2024: प्लॉट की ई-नीलामी में कौन-कौन होगा शामिल? आज जारी होगी लिस्ट

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास प्लॉट की स्कीम निकाली है, जिसके लिए ई-नीलामी दो दिनों में होनी है, लेकिन इससे पहले आज प्राधिकरण कुछ लोगों के नाम की एक लिस्ट जारी करेगा।

YEIDA Plot Scheme 2024

Photo Credit- Meta Ai

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने प्लॉट की स्कीम निकाली है, जिसके लिए बहुत से लोगों ने आवेदन किया है। अब यह स्कीम अपने आखिरी पड़ाव पर है, क्योंकि 27 जनवरी को प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा, लेकिन उससे पहले आज यीडा एक लिस्ट जारी करने वाला है, जिसमें बोली लगाने वाले लोगों के नाम होंगे। स्कीम से जुड़ा ताजा अपडेट यीडा अपनी ऑफिशियल साइट पर देता है।

विज्ञापन

कौन लगा सकता है प्लॉट की बोली?

यमुना प्राधिकरण ने प्लॉट की ई-नीलामी और बोली दाताओं की लिस्ट जारी करने की तारीखों में बदलाव किया था। यीडा की ऑफिशियल साइट के अनुसार, जो आवेदन प्लॉट की बोली लगाने के लिए चुने गए हैं, उनकी लिस्ट 24 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस स्कीम में आवेदन किया है तो यीडा की साइट पर नजर रखें। इसके अलावा इस लिस्ट से यह भी साफ हो जाएगा कि किन लोगों को ई-नीलामी में प्लॉट नहीं मिलेगा?

विज्ञापन

किन तारीखों में हुआ बदलाव?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्लॉट की नीलामी के इंतजार को बढ़ा दिया है। क्योंकि 20 तारीख को होने वाली प्लॉट्स की नीलामी की तारीख में बदलाव किया गया है। यीडा ने नई तारीखों का ऐलान किया, जिसमें कहा गया कि ई-नीलामी 27 जनवरी 2025 की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024

क्या है यीडा की योजना?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण लगातार अफोर्डेबल प्राइज वाली स्कीम लेकर आता है। इस बार प्राधिकरण ने YEA-GH-09/2024 28.11.2024 स्कीम लॉन्च की, जिसमें 18.12.2024 तक आवेदन किए गए। स्कीम के तहत नोएडा सेक्टर 17, 18 और 22डी में प्लॉट निकाले गए हैं, जो जेवर एयरपोर्ट के काफी पास हैं। यीडा की योजनाओं से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ से ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ