नोएडा में जमीन खरीदने वालों को झटका! 40% तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

Property in Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर और प्रॉपर्टी खरीदना अब ज्यादा महंगा होने वाला है। नोएडा में जल्द ही बढ़े हुए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। गांव और शहरी इलाकों में नए सर्किल रेट पर ज्लद ही फैसला आ सकता है।

noida property

Property in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए सर्किल रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। जिसमें आवासीय इलाकों में 30 से 40 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ सकता है। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है। सर्किल रेट रजिस्ट्रेशन के दौरान स्टाम्प ड्यूटी और दूसरे शुल्क पर लगता है। इस प्रस्ताव पर जल्द ही कोई ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

40 फीसदी तक बढ़ेगा सर्किल रेट?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। नोएडा में 30 से 40 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए जिलाधिकारी जल्द मीटिंग करने वाले हैं। सर्किल रेट के बढ़ने से जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, सहायक महानिरीक्षक पंजीकरण (AIGR) शशि भानु मिश्रा ने बताया कि 2019 से सर्किल रेट्स में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैटों की लागत बहुत बढ़ गई है। जिसके मुकाबले सर्किल रेट पर आधारित स्टांप शुल्क बहुत कम है। इसको देखते हुए रेट्स में बदलाव किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

लोगों से मांगी जाएंगी आपत्तियां

जिलाधिकारी इस मामले पर जल्द एक बैठक करने वाले हैं। हालांकि सर्किल रेट बढ़ाने से पहले आम जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। निबंधन विभाग के एआईजी बीएस वर्मा ने बताया कि नए सर्किल रेट की लिस्ट तैयार की गई है। पिछले साल प्राधिकरण ने आवंटन दरें 6 फीसदी तक बढ़ा दी थीं। ग्रुप हाउसिंग श्रेणी ए में 172680 से 183040 पहुंच गई और श्रेणी बी में 115130 से 122040 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक रेट बढ़ाया गया था। इस बार गांव में 10 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ