Yati Narsinghanand Prophet Muhammad Controversy: गाजियाबाद के डासना स्थित जूना अखाड़े महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया। सहारनपुर में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने शेखपुरा पुलिस चौकी पर पथराव भी किया। पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश नहीं की। पत्थरबाजी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
वहीं इस मामले में कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने नरसिंहानंद पर एनएसए लगाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। ये बर्दाश्त नहीं है। बता दें कि नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को गाजियाबाद में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। अब तक उनके खिलाफ गाजियाबाद में 2 और मुंबई में 1 मामला दर्ज हो चुका है।
ज्ञापन देने आए लोगों ने किया पथराव
जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के लोग आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस की टीम भी वहां पहुंची। वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मुस्लिम संगठनों ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ेः भूत भगाने के नाम पर की छेड़छाड़, मौलवी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव… UP की महिला ने ऐसे बचाई लाज
नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं
वहीं टिप्पणी मामले में कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने नरसिंहानंद पर एनएसए लगाने की मांग की। इकरा ने नरसिंहानंद को नफरती और पाखंडी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। ये बर्दाश्त नहीं है।
ये भी पढ़ेः सोशल मीडिया पर भिड़ गए ओला के मालिक Bhavish Aggarwal और कॉमेडियन Kunal Kamra, सामने आई ये बड़ी वजह
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines