Yamuna Expressway Update: यमुना एक्सप्रेसवे को यूपी में बनने वाली नई फिल्म सिटी से जोड़ने के लिए दो नए इंटरचेंज बनाए जाएंगे। ये इंटरचेंज एक्सप्रेसवे के दोनों साइड बनाए जाएंगे। दोनों भाग करीब 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे और इन पर 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना का मकसद जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) ने इसके लिए टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है। एजेंसी का चुनाव होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
निर्माण कार्य कब तक होगा पूरा
निर्माण कार्य इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अथॉरिटी ऑफिसर ने बताया कि सेक्टर 21 में 1 हजार एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिलहाल 230 एकड़ में पहले चरण के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए फिलहाल इंटरचेंज नहीं है। यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण ने जीरो पॉइंट से 21 किलोमीटर पर दो इंटरचेंज बनाने का फैसला लिया है। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनेंगे। बता दें, यहां पहले से ही अंडरपास बना हुआ है। ऐसे में व्हीकल्स को उतरने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोनों तरफ इंटरचेंज 3-3 लेन के होंगे।
प्रोजेक्ट के लिए जमीन पर कब्जा करने की तैयारी
फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 27 फरवरी के दिन कब्जा लिया जाएगा। पहले चरण की 230 एकड़ जमीन पर कब्जा देने की फॉर्मेलिटी पूरी की जाएंगी। बोनी कपूर के साथ उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी होंगी।
सफर आसान होगा
फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल से पहले उतरने-चढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। नए इंटरचेंज के बनने से 21 किमी पर ही एक्सप्रेसवे पर बिना टोल उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी, जिससे जेवर से पहले रह रहे लोगों का सफर आसान बनेगा। लोगों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे उनका समय और ईंधन दोनों बचेगा।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण ने कहा कि नई फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ उतरने और चढ़ने के लिए इंटरचेंज बनेंगे। इनकी रूपरेखा तैयार है। इनके निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आने वाले सालों में दिखेगी विकास की नई रफ्तार
अरुण वीर सिंह ने कहा कि एक बार फिल्म सिटी शुरू हो जाने के बाद, इन इंटरचेंजों पर भारी ट्रैफिक होगा, जिससे भारी असुविधा होगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए अलग-अलग एंट्री और निकास बिंदुओं की जरूरत है। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वालों को भी फायदा होगा। जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के बाद इस क्षेत्र में आने वाले सालों में विकास के कई अवसर और उन्नति देखने को मिल सकती है। इस संबंध में, YEIDA क्षेत्र के सेक्टर 21 में एक फिल्म सिटी के विकास का प्रस्ताव रखा गया था। इसके लिए लगभग 1,000 एकड़ भूमि की पहचान की गई है।
ये भी पढ़ें- UP: झांसी में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे; 2 की मौत और 6 घायल
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
20 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines