Yamuna Expressway Road Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक कार ने ईंट से भरे ओवरलोड ट्रॉले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें मां-बेटी फंस गईं। हादसे के बाद कार में फंसीं मां-बेटी ने चीखते चिल्लाते हुए कह रही थीं कि हमें प्लीज बचा लीजिए। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला।
यह हादसा युमना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के पास हुआ। दिल्ली की रहने वाली मां-बेटी अपनी क्रेटा से ग्रेटर नोएडा से वापस अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान आगे चल रहे ईंट से भरे ट्रॉले से तेज रफ्तार क्रेटा जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सारे एयरबैग खुल गए, जिससे मां-बेटी की जान बच गई, लेकिन वे लहुलूहान हो गए।
यह भी पढ़ें : Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार; महिला सिपाही समेत दो की मौत, 7 गंभीर
कार का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त
इस हादसे से कार के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मां-बेटी गाड़ी में फंस गईं। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंची दनकौर थाने की पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मां-बेटी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने लोगों की मदद से रस्सी बांधकर कार का दरवाजा खोला था।
यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा जा रहे वायु सेना अधिकारी के परिवार की कार हादसे का शिकार, पत्नी की मौत
हादसे का वीडियो आया सामने
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बेटी डरी हुई नजर आ रही हैं। पुलिस कर्मी और लोग मदद के लिए जुटे हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉला डिवाइडर से टकरा गया। सड़कों पर ईंटें गिरी दिख रही हैं। कार से सुरक्षित निकालने के बाद मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
19 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
19 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines