---विज्ञापन---

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार; महिला सिपाही समेत दो की मौत, 7 गंभीर

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दो बार पलट गई। हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही और ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि दो एएसआई समेत सात लोग गंभीर रूप […]

---विज्ञापन---

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दो बार पलट गई। हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला सिपाही और ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि दो एएसआई समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी है।

छत्तीसगढ़ गई थी हरियाणा पुलिस

जानकारी के मुताबिक हादसा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के सलारपुर अंडरपास के नजदीक हुआ। दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हरियाणा के खरखौदा थाना क्षेत्र की एक लड़की को छत्तीसगढ़ का एक युवक अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। हरियाणा पुलिस लड़की को बरामद करने के लिए छत्तीसगढ़ गई थी। बताया गया है कि बुधवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था।

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ से लड़की को बरामद करके लौट रहे थे

सभी लोग अर्टिगा गाड़ी से वापस हरियाणा के लिए लौट रहे थे। कार में लड़की, लड़की का पिता, एएसआई वेदपाल, एएसआई वीरपाल, महिला कॉन्स्टेबल बबीता, ड्राइवर प्रदीत समेत कुल 9 लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर कार की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा बताई गई है। दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। कार स्पीड में थी, तभी सामने बोर्ड देखकर ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगाए।

ब्रेक लगाते ही बेकाबू हो गई कार

ब्रेक लगाते ही कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे पर कार दो बार पलट गई। सूचना के बाद एक्सप्रेसवे कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे सभी 9 लोगों को बार निकाला और ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला सिपाही बबीता और ड्राइवर प्रदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी सात लोगों का भी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 25, 2023 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola