CCTV में कैद सूरत का भीषण हादसा, टेंपो की टक्कर से हवा में उछली महिला; 4 लोग घायल

Surat Road Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है.

CCTV Video

Surat Road Accident: सूरत के सिंगाणपोर थाना क्षेत्र में आज बेकाबू टेम्पो ने तीन बाइक ओर एक फ्रूट की लॉरी वाले को जबरदस्त टक्कर मारी जिसे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरत के सिंगणपोर इलाके में आज बेकाबू टेम्पो चालक ने लगातार एक फ्रूट की लॉरी वाले ओर तीन बाइक सवार को बारी बारी लगातार जोरदार तरीके से उड़ा दिया.

विज्ञापन

दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने


इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए है. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आता है कि एक बेकाबू टेम्पो पूरी रफ्तार से फूल स्पीड में आता है. पहले फ्रूट की लॉरी वाले को टक्कर मारता है, फिर बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला को टक्कर मारता है,टक्कर इतनी जोर से मारता है कि बाइक सवार महिला तो उछलकर सीधी टेम्पो के बोनेट पर आकर गिरती है. मोपेड सवार को तो 10 फीट तक घसीटकर ले जाता है. बाद में टेम्पो रुक जाता है.

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच


टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार टेंपो किसी तरह नियंत्रण खो देता है और कुछ ही पलों में एक के बाद एक टक्कर मारता चला जाता है. फुटेज देखने वालों का कहना है कि यह वीडियो दिल दहला देने वाला है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि या तो चालक ने शराब पी रखी थी या अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन बेकाबू हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ