Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से एक किलोमीटर पर ईको वैन का पहिया निकल गया। वैन में आधा दर्जन छात्र सवार थे। सभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। गनीतम रही कि हादसे में किसी छात्र को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना के बाद पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गई। वैन एक्सप्रेस वे पर पलट गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस वे पर अवैध रूप से डग्गामार वाहन दौड़ रहे है। प्राइवेट वाहन होने के बावजूद उनमें सवारी को लाने ले जाने का काम किया जाता है। कई बार यह जानलेवा भी साबित होता है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर छात्रों की जान जोखिम में डाल दी थी। ईको वैन चालक ने घटना के बाद यह कहकर छात्रों से माफी मांग ली कि टायर निकल गया था। यदि ईको वैन के पीछे कोई बड़ा वाहन आ रहा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
घटना के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। छात्रों में चीख पुकार मच गई थी। सभी छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। हादसे में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी थी। इसी वजह से सबको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
यह हादसा बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि हादसे के दौरान वैन की स्पीड अधिक तो नहीं थी। यदि हादसे के दौरान स्पीड अधिक होने की पुष्टि हुई तो पुलिस उस आधार पर इस मामले में कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines