यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉटों की स्कीम अटकी, रेरा ने मांगा जवाब

Uttar Pradesh Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी अप्रैल माह में आवासीय प्लॉटों की स्कीम लॉन्च करने वाली थी। अथॉरिटी द्वारा इसकी तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन रेरा की वजह से यह स्कीम अभी लॉन्च नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि रेरा ने कुछ बिंदुओं पर अथॉरिटी से जवाब मांगा है।

yamuna authority

yamuna authority

विज्ञापन

Uttar Pradesh Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी की नई आवासीय प्लॉटों की स्कीम फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। योजना में देरी की वजह रेरा को बताया जा रहा है कि रेरा की ओर से कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगने के बाद योजना की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है।

रेरा ने कुछ बिंदुओं पर मांगा जवाब

Advertisment

यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से 200 वर्गमीटर के 274 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू होनी है, जिसे अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जाना था। रेरा की कुछ आपत्तियों के बाद इसकी प्रक्रिया रुक गई है। अथॉरिटी अपने स्तर से रेरा के अनुसार प्रत्येक बिंदू पर अपना जवाब देने में जुट गया है। आपत्ति का निस्तारण होने में 10-15 दिन का समय लग जाएगा।

25 अप्रैल के बाद आवासीय स्कीम होगी लॉन्च

बताया जा रहा है कि अब 25 अप्रैल के बाद ही आवासीय प्लॉटों की स्कीम लॉन्च हो सकेगी। भूखंड योजना नई दर 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर पर ही आएगी। सूत्रों से पता चला है कि आवासीय स्कीम को लेकर 20 हजार से ज्यादा लोग आवेदन करने के लिए तैयार हैं। हर कोई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मकान बनाने को आतुर है।

विज्ञापन

आवासीय प्लॉट पहले की अपेक्षा 10 हजार रुपये महंगे

बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में बढ़ी दरों का प्रस्ताव पास कर दिया था, जिन्हें एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है। आवासीय प्लॉटों का रेट पहले की अपेक्षा अब करीब 10 हजार रुपये अधिक हो गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ