हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50 दिन 3200 किलोमीटर का सफर, यहां जानें दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज 'गंगा विलास' के बारे में

विज्ञापन
रिवर क्रूज गंगा विलास

वाराणसी से पीयूष आचार्य की रिपोर्ट: वाराणसी से दुनिया का सबसे बड़ा रिवर क्रूज “गंगा विलास” 13 जनवरी को आसाम के डिब्रूगढ़ और बंगलादेश के लिए रवांना होने वाला है। इसी के साथ जल परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाने वाला है ये क्रूज 3200 किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरा करेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

बताया जा रहा है इस क्रूज को पीएम मोदी वर्चुली हरी झंडी दिखाएंगे तो दूसरी तरफ गंगा घाट क्रूज के पहले सफर के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। जल पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काशी ने एक नई शुरुवात हो रही है अपने देश के साथ प्रदेश तक की इस यात्रा को अब जलमार्ग से पूरा होने जा रहा है सदियों पुरानी जलमार्ग की यात्रा एक बार फिर से सजीव हो उठी है।

और पढ़िए –दिल्ली से पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन

सबसे बड़ी नदी यात्रा

वाराणसी से असम के बोगीबील तक इस क्रूज सेवा के जरिए पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही बल्कि एक नई शुरुवात भी हो रही है। गंगा विलास क्रूज वाराणसी से बंगलादेश की इस यात्रा में 27 नदी प्रणालियों को होकर गुजरेगा और ये यह विश्व धरोहर स्थलों सहित 50 से अधिक पर्यटक स्थलों पर भी पहुंचेगा। दुनिया में किसी रिवर क्रूज द्वारा की जानी वाली यह सबसे बड़ी नदी यात्रा मानी जा रही है।

क्रूज में ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी

दुनिया सबसे बड़े क्रूज के इस पहली यात्रा में पहली बार में 32 स्वीडिश यात्री सफर करेंगे जो 10 जनवरी को ही वाराणसी पहुंच जाएंगे और तीन दिन काशी दर्शन और मिर्जापुर और चुनार घूमने के बाद अपनी 50 दिनों की क्रूज यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के जरिए नदियों के किनारे बसे भारतीय संस्कृति और सभय्ता को जनाने और समझने का मौका भी मिल पाएगा। इस लक्जरी क्रूज में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जितद 18 सुइट्स है और इसकी लंबाई 62.5 व चौड़ाई 13 मीटर है इसमें ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी है तो दूसरी तरफ मनोरंजन के लिए संगीत के साथ छोटा सा ओडिटोरियम और सांस्कृतिक आयोजन की भी व्यवस्था है और साथ ही स्पा, सैलून के साथ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ण्ध रहेगी ये क्रूज 80 सैलानियो को बड़े आराम से ले जा सकेगा तो दूसरी तरफ 32 से अधिक क्रूज स्टाफ भी इसमें मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी जानें 

गंगा विलास क्रीज सात जनवरी को कोलकाता से वाराणसी पहुंचेगा और फिर 13 जनवरी को पर्यटको को लेकर यहां से रवाना होगा और 10 जनवरी 32 स्वीडिश पर्यटक जो इस क्रूज में सफर करेंगे वो एयर इंडिया के फ्लाइट से वाराणसी पहुंचने का कार्यक्रम है जिसकी स्वागत की ख़ास तयारी की गयी है।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola