Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में महिला और उसके दो बच्चे मरे हुए पाए गए। आसपास के लोगों की सूचना पर घर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उत्तराखंड पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उनके भी होश उड़ गए, क्योंकि रात के खाने में कुछ संदिग्ध मिला था।
आर्थिक तंगी के कारण होता था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक घटना देहरादून सेलाकुई इलाके की है। यहां के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मीडिया को बताया कि सेलाकुई इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक मजदूर महिला और उसका पति अक्सर परिवार की तंगी को लेकर लड़ते रहते थे। पुलिस को आशंका है कि इसी कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया है।
बच्चों और खुद ने खाया जहर वाला खाना
पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय इंद्र पाल काम से अपने घर लौटा था। उसने घर में देखा कि पत्नी सरोजा और दो बेटे अर्नव (7) और अंश (12) को मृत पड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरोजा ने अपने दो बेटों को जहर मिला हुआ खाना दिया और फिर खुद भी उसी खाने को खा लिया।
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों के शव घर में पड़े थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों ने खुलासा किया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर आर्थिक तंगी को लेकर नोकझोंक होती थी।
यूपी के भदोही का रहने वाला था परिवार
सहसपुर के सीनियर सब-इंस्पेक्टर प्रमोद खुक्सर ने बताया कि इंद्र पाल यूपी के भदोही का रहने वाला है। पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार के साथ सहसपुर में रह रहा था। वह सेलाकुई इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक दवा कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता है। पुलिस को मौके से दाल और चावल (पके हुए) मिले हैं। पुलिस ने इन्हें जांच के लिए लैब भेजा है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines