हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ससुर की गंदी नजर, कहते हैं जो पसंद है वो मेरी है, विवाहिता ने लगाए चौंकाने वाले इल्जाम

UP Hindi News: यूपी में एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ससुर उनसे उल्टी सीधी डिमांड करते हैं। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
UP Crime News

UP News: यूपी से ससुर-बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घटना सीकरपुर थाना क्षेत्र के सीकरपुर गांव की बताई जा रही है। यहां एक महिला ने ससुर पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ससुर उससे गलत संबंध बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही वे कहते हैं कि जो चीज मुझे पसंद आ गई वो मेरी होती है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में हुई थी। वहीं 2020 में उनके ससुर ने उनके साथ ये गलत व्यवहार किया जब उनकी सास के घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

जया तिवारी नाम की महिला ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि हमारे साथ बहुत कुछ हुआ। हमारे ससुर हमसे उल्टी सीधी डिमांड कर रहे हैं। मैं जितना सहन कर सकती थी उतना मैंने सहन किया है। मैं उनकी मांगें पूरी नहीं कर सकती। यह सब कुछ  नहीं होने वाला है। मेरे साथ अन्याय किया जा रहा है।

2012 में हुई थी महिला की शादी

महिला ने बताया कि मेरी 2012 में सीकरपुर गांव में शादी हुई थी। इसके बाद सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन 2020 में मेरी सास के घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। उसी समय हमारे ससुर इस प्रकार की बातें हमारे साथ करने लगे। जब मैं चाय लेकर जाती थी तो कहते थे तुम हमें अच्छी लगती हो। जो चीज मुझे पसंद आ गई वो मेरी होती है। हम समझ गए थे मेरे ससुर मेरे साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। कोई भी महिला समझ जाएगी कि उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः बेटी के साथ अंतरंग संबंध बनाने वाला शख्स पहुंचा जेल, बोला-‘पत्नी बीमार थी इसलिए…’

महिला ने आगे कहा कि मेरे बच्चों को भी ससुर ने अपने पास रखा है। उन्होंने मुझे कस्टडी देने से इंकार कर दिया है। मेरी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। मैं इसके लिए कोर्ट और थाने के चक्कर लगा चुकी हूं।

ये भी पढ़ेंः केदारनाथ में हादसा! आसमान से नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, देखें Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें