Video: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने, नदी में गिरकर चकनाचूर हुआ MI-17

Kedarnath Helicopter Crash fell into River: केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर अचानक नदी में जा गिरा। केदारघाटी में यह हादसा देखने को मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Kedarnath Dham | Helicopter Crash | Uttarakhand

उत्तराखंड में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हंगामा मच गया है।

Kedarnath Helicopter Crash fell into River: केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारघाटी में उड़ान भरने वाला MI-17 हेलिकॉप्टर अचानक से नदी में गिर गया। कुछ दिन पहले ही लैंडिंग के दौरान यह हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। भारतीय वायुसेना MI-17 हेलीकॉप्टर को रिपेयरिंग के लिए ले जा रही थी। तभी अचानक से हेलीकॉप्टर छिटक कर नदी में गिर गया और क्रैश हो गया। यह घटना आज यानी शनिवार की सुबह केदारघाटी में देखने को मिली।

विज्ञापन

मई में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल 24 मई 2024 को MI-17 विमान लैंड कर रहा था, तभी इसमें तकनीकि खराबी देखने को मिली। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए वायुसेना को सौंप दिया गया। आज सुबह क्रिस्टल एविएशन कंपनी दूसरे हेलीकॉप्टर से टोच करते हुए MI-17 को ले जा रही थी। हजारों फीट की ऊंचाई पर MI-17 अचानक से डिसबैलेंस होने लगा। खतरे से बचाने के लिए पायलट ने नीचे खाली जगह देखते हुए हेलीकॉप्टर को गिरा दिया। हेलीकॉप्टर घाटी में बहती नदी में जा गिरा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन

गौचर जा रहा था हेलीकॉप्टर

पर्यटन अधिकारी के अनुसार MI-17 हेलीकॉप्टर को ठीक करने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था। सुबह 7 बजे करीब क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर से MI-17 बांधा गया और गौचर की तरफ रवाना हो गया। थोड़ी दूर बाद ही हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ने लगा। थारू कैंप के नजदीक पहुंचते ही पायलट ने MI-17 को नीचे छोड़ दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची बचाव टीम

बता दें कि केदारघाटी में नदी में गिरे इस हेलीकॉप्टर में कोई भी यात्री सवार नहीं था। हेलीकॉप्टर गिरने की खबर मिलने के बाद बचाव टीम मौके पर पंहुची। टीम ने आसपास के इलाकों की तफतीश की। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ