Wolves Attack News: बहराइच के महसी तहसील में भेड़ियों का एक झुंड लोगों पर हमले कर रहा है। भेड़ियों के हमलों से अब तक कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। पूरे इलाके में भेड़ियों का खौफ छाया हुआ है, इससे निजात दिलाने के लिए वन विभाग एक खास मुहिम चला रहा है। बाराबंकी के आईएफएस अधिकारी आकाशदीप बधावन इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं। वन विभाग भेड़ियों को भगाने के लिए हाथी के गोबर और यूरिन का इस्तेमाल कर रहा है।
करीब 40 दिनों से बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। ये भेड़िए रात के अंधेरे में बच्चों को उठा ले जा रहे हैं। इसपर आकाशदीप बधावन ने कहा, हमने ड्रोन का उपयोग करके छह भेड़ियों की पहचान की। इनमें से तीन को पहले ही पकड़ लिया गया है। अब बाकियों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
हाथी के गोबर और यूरीन का ले रहे सहारा
वन विभाग का सबसे पहला काम है कि वो भेड़ियों को रिहाईशी इलाकों से दूर रखें। इसके लिए एक उन्होंने एक खास प्लान तैयार किया है। इसमें हाथी के गोबर को जला कर उससे इलाके में धुआं फैलाया जा रहा है। इससे भेड़ियों को उनके आसपास हाथियों के होने का आभास होगा। भेड़िये हाथी जैसे बड़े जानवरों से दूर भागते हैं। वन विभाग इस तरकीब से भेड़ियों को रिहाइशी इलाकों से दूर भगाना चाहता है। वन विभाग ने इसके साथ-साथ कई जगह पर भेड़ियों के लिए जाल भी बिछाए हैं।
ये भी पढ़ें… पार्टनर की तलाश Tiger को ले आई 2 हजार KM दूर, जंगल में भटकता दिखा, 35 लोग तलाश करने में जुटे
40 दिनों में 30 हमले
प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भेड़िए मार्च से महसी तहसील के लगभग दो दर्जन गांवों पर हमला कर रहे हैं। ये पिछले 40 दिनों में लगभग 30 हमले कर चुके हैं। जिसमें अब तक पांच बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं, और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भेड़िये एक खास पैटर्न का पालन करते हैं क्योंकि वे अपने घरों में सो रहे बच्चों पर हमला करते हैं और उन्हें मारने और उनके शरीर के अंगों को खाने के लिए ऐसे इलाके में लेकर जाते हैं जहां पर कोई ना हो।
गश्त बढ़ाई गई
वन विभाग, पुलिस और स्थानीय निवासियों द्वारा रात में गश्त बढ़ाए जाने के बाद भेड़ियों ने अपने हमले के समय में बदलाव किया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय टीमें चौबीसों घंटे गश्त कर रही हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अपने बच्चों को घर के अंदर रखने और समूहों में गश्त करने की सलाह दी जा रही है। भेड़ियों को पकड़ने के लिए 16 अधिकारियों की एक टीम तैनात है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए 40 जगह पर सोलर स्ट्रीट लाइटें और 10 जगह पर बड़ी बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
23 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines