---विज्ञापन---

झेल न पाया जुदाई, तो ग्राइंडर से काट लिया गला, उम्रभर रोएगी पत्नी जब कारण पता चला

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी वियोग में लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट दिया। जब लोगों ने घर में बिखरा हुआ खून देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव […]

---विज्ञापन---

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी वियोग में लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट दिया। जब लोगों ने घर में बिखरा हुआ खून देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण शख्स की पत्नी को बताया गया है। वह करीब एक माह से अपने मायके में है।

एक महीने से मायके में है पत्नी

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के तगारी गांव का है। यहां कमलेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि उनका पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले पत्नी बच्चों को लेकर बिना बताए अपने मायके चली गई थी। कमलेश ने काफी बार उसे घर बुलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने घर आने से इनकार दिया। इसके बाद से कमलेश तनाव में था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः खूबसूरत पत्नी से मिलने के लिए बेकरार था पति, ‘3 शब्द’ कहने के लिए हजारों रुपये किए खर्च, फिर हुआ ये बवाल

दुकान बंद करके घर आए और….

कमलेश के भाई ने बताया कि वह अलग घर में रहते थे। कुछ समय पहले वह पास के एक इलाके में टायर पंचर की दुकान चलाते थे। भाई ने बताया कि भाभी के जाने के बाद कमलेश तनाव में थे। बताया गया है कि बुधवार को कमलेश अपने घर पहुंचे। जांच में सामने आया है कि रात को करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने घर में रखी लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन अपने गले पर चला दी। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

घर में चारों ओर बिखरा था खून ही खून

कुछ गांव वालों ने उनके घर से खून बाहर आते हुए देखा। कमलेश के भाई को इसकी जानकारी दी गई। जैसे ही वो घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। घर में चारों ओर खून ही खून बिखरा था। पास में ग्रैंडर पड़ा हुआ था। गांव वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आया है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 31, 2023 05:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola