UP Gorakhpur News : शादी के बाद पति-पत्नी में कहासुनी और झगड़ा होना आम बात है। कुछ झगड़े परिवार में ही सुलझ जाते हैं तो कुछ में मामला बिगड़ जाता है। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति को अपनी पत्नी पर शक करना भारी पड़ गया। इस पर महिला ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति किसी तरह महिलाओं के चंगुल से निकला और अस्पताल में भर्ती होकर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?
गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में यह घटना घटी। पिछले कुछ दिनों से पति अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक कर रहा था और वह आए दिन उसे ताने मारता था। इसे लेकर दंपती के बीच गुरुवार को काफी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पति ड्यूटी पर चला गया। महिला ने अपनी सहेलियों को इस मामले के बारे में बताया। पत्नी ने अपनी दो सहेलियों के साथ पति को सबक सिखाने की ठान ली। जब पति अपने काम से लौटा तो पत्नी ने उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : यूपी में 2 युवकों ने ‘योगी’ कंपनी बना भाजपा की महिला नेता को ठगा, पुलिस ने दबोचा
जानें पत्नी ने पति के साथ क्या किया?
तीनों महिलाओं ने पहले व्यक्ति को जमीन पर पटका। फिर पत्नी ने ब्लेड निकाला और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह छटपटाने लगा। पति ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और भागकर अस्पताल में भर्ती हुआ। इस दौरान उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें : उम्र 30 साल पेशे से डॉक्टर, अचानक सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया…युवाओं के लिए सबक मार्मिक कहानी
पति के ताने से बौखला गई थी पत्नी
पति ने अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल उठाया था और इसे लेकर अक्सर ताने मारता था। उसकी बात से महिला काफी बौखला गई थी और फिर उसने पति पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
7 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
8 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
9 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
10 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
13 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
14 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
16 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
17 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines