सुहागरात पर घूंघट हटाते ही दुल्हन ने शुरू किया था ऐसा खेल, 7 महीने से पति हर रात रहा था झेल

Gorakhpur News, Crime news, Gorakhpur Crime News, UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Crime News: शादी की पहली रात नव दंपत्ति प्यार की बातें करते हैं। अपने सामाजिक और वैवाहिक जीवन को कैसे खुशहाल बनाना है, इस पर बातें करते हुए नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। लेकिन इन सब के उलट अगर किसी की नई नवेली दुल्हन पहली ही रात को पति से कहे कि मुझे अपनी मां समझो, मेरे पैर छुओ, मेरी पूजा करो तो क्या होगा? चौंकिए नहीं, उत्तर प्रदेश के एक जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। मुद्दा चर्चाओं का विषय बन गया है।

सात महीने पहले हुई है शादी

जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर जिले का है। यहां के झंगहा थाना क्षेत्र में शिक्षक रविंद्र कुमार अपनी नई नवेली पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी शादी इसी साल फरवरी में हुई है। उनका आरोप है कि शादी की पहली रात ही पत्नी का एक विचित्र रूप देखने के लिए मिला। सुरागरात की सेज पर पत्नी ने जो कहा वो सुनकर उसके होश उड़ गए।

पत्नी की बातों को सुनकर पति हैरान

शख्स ने बताया कि पत्नी बोली- मुझे अपनी मां समझो, मेरी पूजा करो, मेरे पैर छुओ… अगर ऐसा नहीं किया तो अंजाम खतरनाक होगा। तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दूंगी। नहीं मार पाई तो खुदकुशी करके तुम सब को फंसा दूंगी। पहले तो रविंद्र ने इस बात को हल्के में लिया, लेकिन जब ये बार-बार होने लगा तो वे परेशान हो गए।

शिकायत पर मायके वालों ने पीटा

उन्होंने कहा कि इसके बाद पत्नी के मायके वालों को ये बात बताई, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद मार्च में महिला अपने मायके चली गई। आरोप है कि हाल ही में पत्नी ने फिर से यही किया। पति ने जब विरोध किया तो पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने पति की धुनाई लगा दी। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ