Basti News: बस्ती जिलें में बीते 15 दिनों से हरैया तहसील के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रात के समय आसमान में संदिग्ध ड्रोन दिखने का शोर मच रहा है, आसमान में एक साथ एक दो नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में ड्रोन मंडराते हुए दिखाई देते है। ग्रामीण रात रात भर जाग कर गांव में लाठी डंडा लेकर ड्रोन का पीछा करते है। वहीं पुलिस भी पिछले 15 दिनों से ड्रोन को लेकर हल्कान है। जिन-जिन गांव में ड्रोन उड़ने की सूचना मिलती है, रात रात भर पुलिस वहां पहुंच कर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस भी इन संदिग्ध ड्रोन को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
ग्रामीण दे रहे रात में पहरा
बता दें कि हरैया तहसील के अलग-अलग गांवों में इन दिनों ड्रोन की दहशत इस कदर लोगों पर हावी हो चुकी है कि रात में गांव वाले लाठी डंडा लेकर पहरा शुरू कर दिए हैं। ड्रोन का खौफ ऐसा है कि जैसे ही रात के अंधेरे में आसमान में लाइट दिखाई पड़ती है लोग उसका पीछा करने लगते हैं। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच कर पूरी रात हल्कान रहती है। सबसे पहले बस्ती के हरैया तहसील में कई गांवों में ड्रोन देखा गया, लेकिन अब यह जिले के अन्य गांवों में भी देखे जाने के दावे किए जा रहे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गांव में रातभर उड़ रहे ड्रोन, ग्रामीण दे रहे पहरा; क्या बोले डीजीपी?
जांच करने में जुटी पुलिस
नगर ब्लॉक के नौगढ़, बक्सर, प्रसादपुर, दुबौलिया थाना के के दर्जनों गांव, मुंडेरवा के दतुआ खोर और बभनान में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। वहीं इन दिनों चोरी की भी लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। गांव वालों को शक है कि ड्रोन के माध्यम से चोर रेकी कर रहे हैं और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चारों तरफ ड्रोन का शोर मचाने के बाद एएसपी ओपी सिंह ने भी जांच शुरू की है। उन्होंने लोगों से अफवाह से बचने के लिए कहा और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Basti News: गोंडा की जेल में बंद भू माफिया बृजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत, दर्ज थे 43 मामले
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
31 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines