UP News: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के पांव छूने वाले थाना इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है। थाना इंचार्ज के पांव छूने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस की बड़ी आलोचना की थी। यह वीडियो के बीजेपी के पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तेरहवीं के कार्यक्रम का था। बृजभूषण सिंह 25 अक्टूबर को पूर्व विधायक गजाधर सिंह के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान डीह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने उनके पांव छूए। इस पर अब कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अनिल सिंह को हटा दिया गया है। उनका तबादला अपराध शाखा में कर दिया गया है। थाना इंचार्ज का वीडियो फेकबुक पर लाइव चल रहे किसी शख्स के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में थाना इंचार्ज पुलिस की वर्दी में नजर भी आ रहे हैं।
जांच में सामने आया सच
मामले को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लिया और एसपी डॉ. यशवीर सिंह कहा कि उनके संज्ञान में वीडिया आया। मामले की जांच सलोन के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपी गई। केस को लेकर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। मामले के बाद अब थाना इंचार्ज अनिल सिंह को हटा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः BJP के नए नारे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, खड़गे बोले- ‘देश को मोदी-संघ से खतरा’
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने पांव नहीं छुए, बल्कि उनका पेन जमीन पर गिर गया था, वे उसे उठाने के लिए नीचे झुके थे। बता दें कि यूपी सरकार इन दिनों एक्शन मोड में हैं। जहां पिछले दिनों 10 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, वहीं एक आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को उनकी रिटायरमेंट से एक महीने पहले ही वेटिंग लिस्ट में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ेंः BJP के प्रचार में नजर आए ‘बालासाहेब’ तो शिवसेना उद्धव गुट ने जताई आपत्ति, बोली- भावनाएं हुईं आहत
संबंधित खबरें
नोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 hr agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
2 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
7 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
23 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines