हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं प्रतीक यादव? तलाक का ऐलान करके UP की सियासत में मचाई खलबली, बीवी का है BJP से कनेक्शन

Prateek Yadav Profile: मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अर्पणा यादव से तलाक लेने की घोषणा की है. वहीं उनकी घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई है और यादव परिवार सुर्खियों में आ गया है.

विज्ञापन
Prateek Yadav

Prateek Yadav Profile: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज तब खलबली मच गई, जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने तलाक लेने का ऐलान कर दिया. प्रतीक यादव की पत्नी अर्पणा यादव BJP नेता हैं और वे उत्तर प्रदेश में भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं, जिनसे तलाक लेने की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर की और इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यादव परिवार के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति भी हिल गई है.

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक, कहा- परिवार खत्म कर दिया, इसे मेरी भी फिक्र ही नहीं

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक

बता दें कि प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं, लेकिन दूसरी पत्नी साधना यादव से. वहीं अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं. साल 2003 में मालती देवी का निधन हुआ था. उसके बाद उनकी दूसरी पत्नी साधना सुर्खियों में आई और फरवरी 2007 में उन्हें साधना से रिश्ता स्वीकार कर लिया. उसके बाद मुलायम सिंह की दूसरी साधना और उनका बेटा प्रतीक दुनिया के सामने आ गए.

विज्ञापन

प्रतीक यादव लग्जरी लाइफ के हैं शौकीन

प्रतीक यादव ने यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से पढ़ाई की है. उनका रियल एस्टेट का बिजनेस है और द फिटनेस प्लैनेट नाम से उनका जिम भी है. प्रतीक यादव खुद भी फिटनेस के शौकीन हैं. प्रतीक यादव आलीशान जीवनशैली जीते हैं और उनके पास कई महंगी लग्जरी कारों का कलेक्शन है. प्रतीक यादव जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं वे डॉग लवर हैं, इसलिए उन्होंने जीव आश्रय फाउंडेशन भी खोला हुआ है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने अपर्णा को क्यों नहीं बनाया महिला आयोग का अध्यक्ष? मुलायम सिंह की छोटी बहू ने दिया जवाब

विज्ञापन

राजनीति में प्रतीक की दिलचस्पी नहीं

प्रतीक को जानवरों से इतना लगाव है कि वे अकसर उनके भलाई के लिए काम करते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर भी प्रतीक एक्टिव रहते हैं, लेकिन वे राजनीति से दूर रहते हैं. वहीं उनकी पत्नी अर्पणा यादव राजनेता हैं. उन्होंने साल 2022 में BJP जॉइन की थी, वहीं इससे पहले वे समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. साथ ही वे भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola