अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक, कहा- परिवार खत्म कर दिया, इसे मेरी भी फिक्र ही नहीं

प्रतीक यादव, मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे हैं. प्रतीक और अपर्णा यादव ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों की दो बेटियां भी हैं.

Prateek

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव जल्द ही अपर्णा यादव से तलाक लेंगे. उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी. अपर्णा यादव को स्वार्थी बताते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरे परिवार को खत्म कर दिया और मेरी भी फिक्र नहीं है, वह केवल खुद के बारे में सोचती हैं.

विज्ञापन

अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मैं जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी इस स्वार्थी महिला को तलाक देने जा रहा हूं. मेरे पारिवारिक रिश्तों को खत्म कर दिया. वह खुद प्रसिद्ध होना चाहती हैं. वर्तमान में मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसकी भी फिक्र नहीं है. क्योंकि वह केवल खुद के बारे में सोचती हैं. मैंने इतना बुरा इंसान कभी नहीं देखा. मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इनसे शादी की’

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अर्पणा यादव को ‘परिवार खत्म करने वाली’ बताया है.

प्रतीक यादव, मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे हैं. प्रतीक और अपर्णा यादव ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों की दो बेटियां भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिश्ता कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा था.

विज्ञापन

यूके से पढ़ाई करने वाले प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस सेक्टर से जुड़े हुए हैं. वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से एक जिम चलाते हैं.

अपर्णा यादव, साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं. उस दौरान लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट भी मांग रही थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था. अपर्णा यादव भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अपर्णा समय-समय पर समाजवादी पार्टी के आलोचना करती रही हैं. अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्‍ट एक मीडिया कंपनी में थे, वह सपा सरकार के दौरान सूचना आयुक्‍त भी रहे हैं. अपर्णा की मां अंबी बिस्‍ट भी अधिकारी हैं. 1 जनवरी, 1990 को जन्मीं अपर्णा की स्‍कूली पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्‍वेंट से हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ