Who is MLA Pooja Pal: समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विधायक को यूपी विधानसभा में 24 घंटे की विजन डॉक्यूमेंट चर्चा के दौरान सीएम योगी की तारीफ करना महंगा पड़ गया। उन्हें सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। आइए जानते हैं पूजा पाल कौन हैं और उन्होंने सीएम योगी की तारीफ क्यों की?
कौन हैं विधायक पूजा पाल?
पूजा पाल कौशांबी की चायल सीट से विधायक हैं। पूजा इलाहाबाद पश्चिम से विधायक रहे राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल की 2004 में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल को 5 किलोमीटर तक दौड़ाकर गोली मारी गई थी। अहम बात ये थी कि पूजा और राजू पाल की शादी को महज 11 दिन ही हुए थे।
आरोप था कि चुनावों में अतीक अहमद के भाई मोहम्मद अशरफ को हराने के बाद उनकी हत्या की गई। इसका आरोप अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर लगा था। राजू पाल की हत्या के बाद बसपा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में पूजा पाल को मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें अशरफ से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हुए 2007 के चुनाव में मायावती ने पूजा पाल को शहर पश्चिम से मैदान में उतारा, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद वह 2012 में एक बार फिर बसपा के टिकट पर मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। 2017 के चुनाव में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली।
पति का नाम बृजेश वर्मा सामने आया
पूजा को समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से मैदान में उतारा। जहां से उन्होंने जीत दर्ज की। नामांकन के वक्त उनके पति का नाम बृजेश वर्मा सामने आया था। तब उनके बारे में ये जानकारी मिली थी कि उन्होंने अंतर्जातीय विवाह किया है। पूजा पाल करोड़पति विधायक हैं। वह दो बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर प्रयागराज पश्चिम से विधायक रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला, सदन में की थी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ
पहले भी लग चुके हैं पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप
पूजा पाल ने यूपी में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। हालांकि पार्टी ने क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को बाहर कर दिया था, लेकिन पूजा पाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पूजा पाल पर इससे पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। वह प्रयागराज की फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के लिए समर्थन करती दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़ें: यूपी: उपचुनाव में बीजेपी को झटका, सपा ने जीती नगर पालिका सीट
पूजा पाल ने सीएम योगी की तारीफ में क्या कहा?
पूजा पाल ने विधानसभा में कहा था- पूरा सदन जानता है कि मेरे पति की हत्या कैसे और किन लोगों ने की थी। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहती हूं कि जिन्होंने मेरे छुपे हुए उन आंसुओं को देखने का काम किया, जो बरसों में किसी ने नहीं देखे। मेरा दुख सीएम ने देखा और सही मायने में मुझे न्याय दिलाने का काम किया। मुझ जैसे प्रयागराज में कितने ही पीड़ित परिवारों को सीएम ने न्याय दिलाया है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
4 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
5 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
6 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
9 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines