सीतापुर में सपा ने जीती नगर पालिका सीट
विज्ञापन

यूपी: उपचुनाव में बीजेपी को झटका, सपा ने जीती नगर पालिका सीट

यूपी के सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी मोहम्मद आमिर अरफात ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। वहीं बीजेपी के संजय वर्मा हार के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी को झटका लगा है। यूपी के सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी मोहम्मद आमिर अरफात ने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी संजय वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी दूसरे नंबर, तीसरे नंबर पर नहीं सीधे पांचवें स्थान पर ही सिमट गई। यानी भाजपा ना सिर्फ हारी बल्कि अपनी प्रतिष्ठा भी गवां बैठी। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की एक्टिव मौजूदगी के बावजूद भाजपा प्रत्याशी महज 1352 वोटों पर ही सिमट गए और पांचवें स्थान पर रहे। कांग्रेस निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों ने भी भाजपा को पीछे छोड़ दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमिर अरफात ने 8906 वोट पाकर जीत हासिल की।

विडियो से समझिए पूरा मामला…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ