कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा? जिनकी मां की संदिग्ध हालत में हुई मौत; घर से कीमती जेवर भी गायब

IPS Ashutosh Mishra: पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत के बाद उनके पास आमतौर पर रहने वाले जेवरात घर से गायब मिले. इसी वजह से मामला महज प्राकृतिक मौत का नहीं माना जा रहा है, बल्कि हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है.

IPS Ashutosh Mishra
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई, जिसने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में मृत पाई गईं. जांच करने पर पुलिस को घर से कीमती जेवर भी गायब मिले, जिसके बाद इस मामले की हत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशुतोष मिश्रा की मां के मुंह से खून निकलने की भी बात सामने आई है, हालांकि पहली नजर में उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दिए.

पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज

आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में एसपी प्राची सिंह ने बताया, ’16 अगस्त 2026 को दोपहर 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने मालीपुर थाने में सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां की उसी सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई है. इसके बाद करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा को संदेह हुआ कि उनकी मां की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर पहने हुए जेवर गायब थे. अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच की. इस दौरान महिला के शरीर पर चोट या किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले.

विज्ञापन

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखने की जरूरत बताई गई है. हार्ट अटैक के कारणों का पता लगाने के लिए हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि कार्डियक अरेस्ट की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके. मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है.

जेवर गायब होने से बढ़ा शक


पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत के बाद उनके पास आमतौर पर रहने वाले जेवरात घर से गायब मिले. इसी वजह से मामला महज प्राकृतिक मौत का नहीं माना जा रहा है, बल्कि हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घर में किन लोगों का नियमित आना-जाना था और घटना के समय वहां कौन मौजूद था. आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की ओर से मालीपुर थाने में कथित लूट और जेवर गायब होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा?


आपको बता दें कि आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी हैं. वह वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस भवन कल्याण में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर मौजूद जानकारी के अनुसार आशुतोष मिश्रा यूपी के फैजाबाद के मूल निवासी हैं. उनका जन्म 27 अगस्त, 1969 को हुआ था. उन्होंने फिलॉसफी में मास्टर डिग्री और एलएलबी की पढ़ाई की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ