यूपी के प्रयागराज में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने गौ तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य अरशद उर्फ अशद को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट में वांटेड गिरफ्तार तस्कर अरशद पर 50 हजार का इनाम घोषित है। एसटीएफ ने प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव के पास से बीती रात गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है और इसी मामले में अभियुक्त के खिलाफ 50 हजार का इनाम भी घोषित था।
कौन है अरशद उर्फ अशद?
एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार किया। बता दें, गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उर्फ अशद का गौ तस्करी का संगठित गिरोह है। वह गैंग के सदस्यों रंजीत कुमार यादव और हरिशंकर बिंद के साथ मिलकर कई सालों से गौ तस्करी का कार्य करता था। 2020 में प्रयागराज के सोरांव थाने में उसके खिलाफ गौ तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई थी, जिस मामले में अभियुक्त जेल गया था।
महेशगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज
जेल से छूटने के बाद फिर से गौ तस्करी में लिप्त हो गया। 2024 में प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में गौ तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। साल 2025 में प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद से अभियुक्त अरशद उर्फ अशद फरार चल रहा था। एसटीएफ में गिरफ्तार 50 हजार के इनामी अभियुक्त अरशद उर्फ अशद को प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में दाखिल कर दिया है। अभियुक्त के खिलाफ प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने में एक, महेशगंज थाने में दो, प्रयागराज के सिविल लाइन्स थाने में एक और सोरांव थाने में दो मुकदमों को मिलाकर कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्रतापगढ़ की महेशगंज थाना पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- गोंडा के बीजेपी नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, दी अजीब सफाई
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines