गोंडा के बीजेपी नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, दी अजीब सफाई

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की गई और शिकायत करने वाले ने अपने नाम को गोपनीय रखने का आग्रह किया है।

BJP Gonda President

वीडियो गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष का बताया जा रहा है

उत्तर प्रदेश के गोंडा के भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि पार्टी ऑफिस का ही बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने इस पर अजीब सफाई दी है।

विज्ञापन

बीजेपी नेता का वीडियो वायरल

वीडियो दिख रहे नेता गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर बताए जा रहे हैं। अमर किशोर के साथ एक महिला सीढ़ी चढ़ती दिखाई दे रही है। बीच सीढ़ी पर ही अमर किशोर साथ में मौजूद महिला को गले लगा रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, मामला 12 अप्रैल का है और वक्त रात के साढ़े 9 बजे का है।

विज्ञापन

नेता की अजीब सफाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद अमर किशोर ने कहा कि महिला की तबियत खराब थी, वह खुद देर पार्टी ऑफिस में आराम करना चाहती थी। सीढ़ियां चढ़ते चढ़ते उसे चक्कर आ गया, तब वह महिला को सहारा दे रहे थे।


बीजेपी नेता का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिला अध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और वे मुझे पार्टी अध्यक्ष से हटाना चाहते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत!

बताया जा रहा है कि एक शख्स ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और पूरे मामले की जानकारी दी है। शिकायत करने वाले शख्स ने अपना नाम गोपनीय रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ