Who is Ajay Sharma: वाराणसी के मंदिरों से साईं मुर्तियां हटाने वाले सनातन रक्षक दल के अजय शर्मा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वे बुधवार रात 2 बजे मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाने के लिए निकल रहे थे। सूचना पर पुलिस पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते से उठा ले गई। मामले में डीसीपी गौरव बंसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शांति भंग में सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को हिरासत में लिया गया है।
अजय शर्मा को हिरासत में लेने वाले के बाद पुलिस ने उन्हें चितईपुर थाने में रखा। गुरुवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दवा दी गई। वहीं उधर उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें नीली गाड़ी में सवार होकर आए लोग उठाकर ले गए। वहीं उनके फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। हालांकि बाद में डीसीपी ने प्रेस वार्ता उनके बारे में जानकारी दी।
अजय शर्मा को भेजा जाएगा जेल
बता दें कि चौक स्थित आनंदमई मंदिर से अजय शर्मा ने साईं की मूर्ति हटवाई थी। आज मंदिर के पुजारी ने चौक थाने में अजय शर्मा के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद अब उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा। सनातन रक्षक दल ने 1 अक्टूबर को काशी के 14 मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाई थीं। उनका दावा है कि उनके पास 28 ऐसे मंदिरों की सूची है। इधर लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने साईं मूर्तियों को हटाने की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः 20KM कम हो जाएगा दिल्ली से आगरा का सफर, मिलेगी जाम से मुक्ति, 2025 तक पूरा होगा नया प्रोजेक्ट
शिरडी साईं ट्रस्ट ने जताई आपत्ति
वहीं शिरडी साईं ट्रस्ट ने कहा कि हमने महाराष्ट्र सरकार से बात की है कि वे यूपी की सरकार से इस मामले में बातचीत करे। मूर्तियां हटाने के काम को रोका जाए। ऐसे कामों से साईं के भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। वहीं वाराणसी में साईं सेवक बनारस दल का गठन किया गया है। साईं भक्तों ने मूर्ति हटाए जाने को लेकर बैठक की है। भक्तों ने कहा कि बनारस और देश का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूर्ति न हटाई जाए, इसके लिए पुलिस से कहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad में अब घर के साथ प्लॉट खरीदने का मौका, दिवाली पर GDA का ऑफर
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
28 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines